152 vs दक्षिण अफ्रीका
2003-04 में वेस्टइंडीज टीम दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर थी। टेस्ट सीरीज में बुरी तरह हार हुई। वन-डे सीरीज में भी 2-1 से मेजबान टीम आगे थी। आखिरी मुकाबला अपने नाम कर वेस्टइंडीज दौरे का अंत वन-डे सीरीज में बराबरी के साथ करना चाहती थी।
शॉन पॉलक जैसे विश्वस्तरीय गेंदबाजों से सजी टीम की धज्जियां उड़ााते हुए क्रिस गेल ने 152 रन की नाबाद पारी खेली। गेल ने शिवनारायण चंद्रपाल के साथ पहले विकेट के लिए रिकार्ड 193 रन जोड़े।
कैरिबयाई टीम ने प्रोटियाज के सामने 304 रन का लक्ष्य रखा, लेकिन कैलिस ने अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर 139 रन बनाते हुए वेस्टइंडीज के दो विकेट पर 304 रन का पहाड़ दो गेंद शेष रहते ही लांघ लिया। मैच अंतिम समय तक रोमांचक बना रहा और दोनों टीमों की जीत की संभावना बराबर रही।
मैच भले ही दक्षिण अफ्रीका ने जीता हो, लेकिन वॉन्डर्स में बैठे फैंस का दिल क्रिस गेल जीत चुके थे।