फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AFGvIRE: सात साल बाद आयरलैंड ने अफगानिस्तान को हराया, सुपर ओवर में जीता आखिरी टी-20 

Tue, 10 Mar 2020 06:36 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आयरलैंड बनाम अफगानिस्तान
विज्ञापन

आयरलैंड ने मंगलवार को तीसरे और आखिरी टी-20 मुकाबले में अफगानिस्तान को सुपर ओवर में हरा दिया। सात साल बाद ऐसा हुआ है जब आयरलैंड ने टी-20 में अफगानिस्तान को हराया हो। इससे पहले साल 2013 में आयरलैंड ने अफगानिस्तान को हराया था।

विज्ञापन


हालांकि, तीन मैचों की टी-20 सीरीज अफगानिस्तान ने 2-1 से अपने नाम कर ली है। केविन ओ ब्रायन को इस मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि रहमानुल्लाह गुरबाज को मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया है। 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने आठ विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान ने भी निर्धारित ओवरों में सात विकेट खोकर इतने ही रन बनाए। इसके साथ ही यह मुकाबला टाई होकर सुपर ओवर में चला गया। 
विज्ञापन


सुपर ओवर में  पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने एक विकेट के नुकसान पर 8 रन बनाए। जवाब में आयरलैंड ने एक विकेट खोकर 12 रन बनाकर सीरीज का आखिरी मैच अपने नाम कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें