दुनिया में हैं सिर्फ 20 ऐसे बल्लेबाज जिनके नाम है ये खास कीर्तिमान। और इन 20 में से 7 बल्लेबाज किसी एक मैच में उतरे तो क्या बात हो? टी-20 क्रिकेट में आज तक सिर्फ 20 बल्लेबाज ही ऐसे हैं जिन्होंने इस विधा में 5 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं।
आईपीएल-9 का पहला प्लेऑफ जो रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर और गुजरात लायंस के बीच खेला गया तो यह मैच ढेर सारे धाकड़ बल्लेबाजों की उपस्थिति का गवाह भी बना। इस मैच में 7 ऐसे बल्लेबाज रहे जिन्होंने इस खेल में ओवरऑल 5 हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं। उनके रिकॉर्ड को देखते हुए लग रहा था कि इस बार का यह मुकाबला विस्फोटक होगा लेकिन उम्मीद के विपरीत मैच की दोनों पारियों में शुरुआत में गेंदबाज हावी रहे फिर बल्लेबाजों ने मोर्चा संभाला।
मैच में आरसीबी की ओर से क्रिस गेल, विराट कोहली, शेन वाटसन और एबी डीविलियर्स तो गुजरात की ओर से कप्तान सुरेश रैना, ब्रैंडन मैकुलम और ड्वेन स्मिथ ऐसे बल्लेबाज रहे जिनके पास टी-20 में 5 हजार से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है।
लेकिन दोनों टीमों के लिए फाइनल में पहुंचने का पहला रास्ता था और इन बल्लेबाजों से उम्मीद थी कि वे अपनी टीम के खेवनहार बनेंगे, लेकिन सिर्फ 2 बल्लेबाज ही चले। गुजरात के लिए ड्वेन स्मिथ 73 रनों की पारी खेलकर टीम को संकट से उबारा तो आरसीबी के लिए एबी डीविलियर्स से संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी कर टीम को नायाब जीत दिलाते हुए तीसरी बार फाइनल में पहुंचा दिया।
ड्वेन स्मिथ और डीविलियर्स को छोड़कर गेल, कोहली, वाटसन, रैना और मैकुलम में कोई नहीं चला। कोहली तो 0 पर आउट हो गए जिन्होंने पिछले 14 मैचों में 4 शतक के साथ 919 रन बनाए हैं।