फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने ही मकसद में बिजी हैं अजिंक्य रहाणे

Tue, 20 Sep 2016 01:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अंजिक्य रहाणे - फोटो : PTI
विज्ञापन
22 सितंबर से कानपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच की पिच को लेकर खूब चर्चा हो रही है, लेकिन इससे इतर अजिंक्य रहाणे अपने दूसरे ही मकसद में बिजी हैं।
विज्ञापन


कानपुर के ग्रीन पार्क की पिच को लेकर यह आइडिया लगाया जा रहा है कि हर बार की तरह इस बार भी टर्निंग पिच ही रहेगी। पिच के स्वरूप को लेकर काफी कुछ कहा भी जा रहा है। हालांकि बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे का मानना है कि ग्रीनपार्क की विकेट स्पिनरों के लिए मददगार साबित होगी लेकिन हमारा फोकस पिच पर नहीं प्रदर्शन पर है। साथ ही कहा कि पहला टेस्ट अच्छा प्रदर्शन लंबे घरेलू सीजन के लिए लय कायम कर सकता है।

दिल्ली में हुए तीन दिवसीय अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड की टीम को टर्निंग ट्रैक नहीं दिया गया था, लेकिन ग्रीनपार्क जहां भारतीय टीम अपना 500वां टेस्ट खेलने जा रही है, वहां पिच के स्पिन लेने की उम्मीद है। रहाणे ने कहा कि हालात कैसे भी हो टीम का फोकस प्रदर्शन करने पर है।
विज्ञापन


भारतीय टीम रविवार को बारिश के कारण ग्रीनपार्क में अभ्यास नहीं कर पाई। इस बारे में रहाणे ने कहा कि मौसम पर हमारा जोर नहीं है। उन्होंने कहा, "ग्रीनपार्क पर वह पहले भी खेल चुके हैं। यहां का विकेट धीरे-धीरे धीमा होता जाता है। पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में भी ऐसा हुआ था। हर दिन पिच का मिजाज अलग होता है।"
विज्ञापन

'मेहमान टीम के फिरकी गेंदबाजों को हल्के में लिया तो फंस जाएंगे'

अंजिक्य रहाणे - फोटो : PTI
भारत को इस सीजन में घरेलू मैदानों पर 13 टेस्ट मैचों में हिस्सा लेना है। अजिंक्य रहाणे ने कहा, "हमारे लिए यह बात उत्साहवर्द्धक है कि हमें घरेलू मैदानों पर 13 टेस्ट मैच खेलने हैं। हमारे लिए वेस्टइंडीज का दौरा अच्छा रहा। कई खिलाड़ियों ने सीरीज से पहले दलीप ट्रॉफी में भी हिस्सा लिया है।" उन्होंने कहा कि हमारा फोकस सीरीज दर सीरीज रहेगा। हम अपनी घरेलू परिस्थितियों से वाकिफ हैं। सभी 13 टेस्ट मैचों में हम विपक्षी टीम को हल्के में नहीं ले सकते। टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है और उसके बाद इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के साथ मुकाबले होंगे।

न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ अभ्यास मैच में मुंबई ने 400 रन बनाए। मेहमान टीम के स्पिनर काफी महंगे और लचर साबित हुए। बावजूद इसके रहाणे का मानना है कि एक अभ्यास मैच और टेस्ट मैच में खिलाड़ियों की मनोदशा विभिन्न होती है। उनके पास अच्छे गेंदबाज हैं। तीनों स्पिनर खेल रहे हैं, हम उनका बड़ा सम्मान करते हैं। हम उनको हल्के में लेने की गलती नहीं कर सकते। हमारी कोशिश होगी कि हम उन्हें रिदम हासिल नहीं करने दें।

दूसरी ओर, भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का कहना है कि दलीप ट्रॉफी में प्रदर्शन से इस सीरीज से पहले उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ा है। दलीप ट्रॉफी में पुजारा ने 166 और 256 नाबाद रन की पारी खेली। पिछले महीने वेस्टइंडीज दौरे में पुजारा बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाए थे और तीसरे टेस्ट में तो वह अंतिम एकादश में भी शामिल नहीं थे।

अभी यह देखना बाकी है कि बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे कानपुर टेस्ट में भारतीय टीम प्रबंधन किस अंतिम एकादश को उतारता है। पुजारा ने कहा कि टेस्ट सीरीज से पहले दलीप ट्रॉफी में उनके लिए बड़ी पारी खेलना जरूरी था और दोहरा शतक लगाने से बड़ी संतुष्टि मिली लेकिन दरअसल दलीप ट्रॉफी में 166 रन की पारी उनके लिए टर्निंग प्वाइंट रही। इससे ही उनकी बल्लेबाजी का लय और विश्वास लौटा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें