फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ind vs Eng: कैप्टन कुक का करारा जवाब

Mon, 19 Nov 2012 12:00 AM IST
अहमदाबाद/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को आखिरी दिन अहमदाबाद टेस्ट का नतीजा जो भी हो लेकिन चौथे दिन इंग्लिश कप्तान एलिस्टर कुक (168) के बेहतरीन शतक और मैट प्रायर (84) के अर्धशतक ने मेहमान टीम को अपमानजनक हार के संकट से जरूर निकाल लिया।
विज्ञापन


पहले तीन दिन संघर्ष करने के बाद रविवार का दिन इंग्लैंड के नाम रहा। यह टीमवर्क का ही नतीजा था कि भारत के 521 रन के जवाब में पहली पारी में सिर्फ 191 रन पर सिमटने के बाद चौथे दिन पांच विकेट पर 340 रन बनाने के बाद इंग्लैंड के पास मुस्कुराने का मौका था।

मेहमान टीम ने दूसरी पारी में जबरदस्त जुझारूपन दिखाते हुए आसानी से घुटने नहीं टेके। सुबह का शुरुआती सत्र भारत के नाम रहा जब ओपनर निक कॉम्पटन (37) के आउट होने के बाद जोनाथन ट्रोट (17) और धुरंधर केविन पीटरसन (02) अपनी पारियों को लंबा नहीं खींच सके। लेकिन कैप्टन कुक ने पूरा दिन क्रीज पर बिताया।
विज्ञापन


उन्होंने पहले इयान बेल के साथ 39 और फिर छठे विकेट के लिए प्रायर के साथ 141 रन की नाबाद साझेदारी कर मैराथन संघर्ष को आखिरी दिन के निर्णायक  पड़ाव पर पहुंचाकर मैच ड्रा कराने की नींव भी तैयार कर दी। हालांकि भारत का पलड़ा अभी भी भारी है। लेकिन इसके लिए उन्हें पहले सत्र में इंग्लैंड टीम को पेवेलियन भेजना होगा। सुबह, इंग्लैंड ने बिना कोई विकेट खोए 111 रन से आगे खेलना शुरू किया।

कुक 74 और कॉम्पटन 34 रन से आगे खेलने उतरे। ओझा ने हालांकि एक छोर से दबाव बनाया लेकिन अश्विन के लय में नहीं थे। उमेश यादव को पुरानी गेंद से अच्छा रिवर्स स्विंग मिल रहा था। उन्होंने पारी के 77वें ओवर में लगातार दो गेंदों पर इयान बेल (22) और समित पटेल (00) को आउट कर भारत को वापसी का मौका दिया। लेकिन फिर कुक और प्रायर अंत तक टिके रहे।

स्कोर बोर्ड
भारत पहली पारी 8 विकेट पर 521 रन (घोषित)। इंग्लैंड पहली पारी 191 रन।
 इंग्लैंड दूसरी पारी 5 विकेट पर 340 रन (बिना विकेट खोए 111 रन से आगे)
कुक खेल रहे 168 रन
(20×4, 341 गेंद)
कॉप्टन एलबीडब्लू बो जहीर 37
(2×4, 128 गेंद)
ट्रोट का धोनी बो ओझा 17
(2×4, 43 गेंद)
पीटरसन बो ओझा 2
(6 गेंद)
बेल एलबीडब्लू बो उमेश 22
(3×4, 59 गेंद)
समित एलबीडब्लू बो उमेश 0
(1 गेंद)
प्रायर खेल रहे 84
(10×4, 190 गेंद)
अतिरिक्त : 10। विकेट पतन : 1-123, 2-156, 3-160, 4-199, 5-199। गेंदबाजी : उमेश 19-1-60-2, प्रज्ञान 44-13-102-2, अश्विन 41-9-104-0, सहवाग 1-0-1-0, जहीर 18-3-38-1, सचिन 1-0-8-0, युवराज 4-0-17-0।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें