भारत और पाकिस्तान के बीच एजबस्टन में होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट मुकाबले के पहले चरण के सभी टिकट बिक्री के लिए आने के सिर्फ तीन घंटे के भीतर बिक गए। टूर्नामेंट के 15 मैचों में यह पहला मैच है, जिसकी शुरुआती चरण के सभी टिकट बिक गए हैं।
आईसीसी के अनुसार मैच के अतिरिक्त टिकट जनता को आधिकारिक केंद्रों से मिल सकते हैं। टिकटों की बिक्री सोमवार सुबह शुरू हुई थी। भारत और पाकिस्तान की टीमें अगले साल 15 जून को एजबस्टन में भिड़ेंगी। वारविकशायर का यह मैदान कुल पांच मैचों की मेजबानी करेगा जबकि दो अन्य स्टेडियमों द ओवल और कार्डिफवेल्स स्टेडियम में भी इतने ही मैचों का आयोजन किया जाएगा।