फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसीसीआई: भारत और श्रीलंका के बीच पहले वनडे का वेन्यू बदला, दिल्ली में क्यों नहीं होगा मैच? किसे मिली मेजबानी

Thu, 05 Nov 2026 07:14 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारत और श्रीलंका के बीच पहले वनडे मैच के वेन्यू में बदलाव किया है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला 13 दिसंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होना था, लेकिन अब इसे विशाखापत्तनम शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी सीमित ओवरों की सीरीज के पहले वनडे मुकाबले को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। दोनों टीमों के बीच 13 दिसंबर 2026 को खेले जाने वाले पहले वनडे के वेन्यू को दिल्ली से बदलकर विशाखापत्तनम शिफ्ट कर दिया गया है।  दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) की ओर से किए गए अनुरोध के बाद यह निर्णय लिया गया है। 
विज्ञापन
Trending Videos

बीसीसीआई ने बताया कारण 
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बयान में बताया कि स्टेडियम में प्रस्तावित रेनोवेशन (नवीनीकरण) के काम और संभावित खराब मौसम या व्यवधान की आशंका को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया है। अब यह रोमांचक मुकाबला निर्धारित तारीख यानी 13 दिसंबर 2026 को विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

डीडीसीए ने अरुण जेटली स्टेडियम में प्रस्तावित भारत-श्रीलंका वनडे मैच की मेजबानी करने में असमर्थता जताते हुए बीसीसीआई से इसे दूसरी जगह आयोजित कराने का अनुरोध किया था। इसके पीछे की मुख्य वजह स्टेडियम में चल रहा रिनोवेशन का काम और दिसंबर के दौरान दिल्ली में रहने वाली प्रतिकूल मौसम परिस्थितियां हैं। 
विज्ञापन

सीरीज का कार्यक्रम
श्रीलंकाई टीम अगले महीने भारत दौरे पर आएगी, जहां दोनों देशों के बीच तीन वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेली जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 13 दिसंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होना है। इसके बाद दूसरा वनडे बंगलूरू में और तीसरा मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा। हालांकि, डीडीसीए के अनुरोध के बाद दिल्ली में होने वाले पहले वनडे के आयोजन स्थल में बदलाव की संभावना बन गई है।

भारत और श्रीलंका के बीच सीमित ओवर सीरीज का कार्यक्रम
तारीख मैच स्थान
13 दिसंबर पहला वनडे विशाखापत्तनम
16 दिसंबर दूसरा वनडे बेंगलुरु
19 दिसंबर तीसरा वनडे अहमदाबाद
22 दिसंबर पहला टी20 राजकोट
24 दिसंबर दूसरा टी20 कटक
27 दिसंबर तीसरा टी20 पुणे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें