फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशेज सीरीज: कुक-रूट ने किया निराश, पहले दिन इंग्लैंड का स्कोर 196/4

Thu, 23 Nov 2017 03:53 PM IST
डिजिटल टीम अमरउजाला-नई दिल्ली
विज्ञापन
एशेज सीरीज - फोटो : ICC
विज्ञापन
प्रति‌ष्ठित एशेज सीरीज के पहले टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड ने खेल समाप्ति पर 4 विकेट खोकर 196 रन बना लिए हैं। टॉस जीतकर पहले बै‌टिंग करने उतरी इंग्लैंड की ओर से जेम्स विंस ने 83 रनों की पारी खेली। मार्क स्टोनमेन ने 53 रन बनाए। 
विज्ञापन


सलामी बल्लेबाज ए‌लीएस्टर कुक और जो रूट ने निराश किया। कुक ने महज 2 तथा रूट ने 15 रनों का योगदान दिया। कुक को स्टार्क ने तीसरे ओवर में पीटर हैड्सकांब के हा‌थों कैच कराकर इंग्लैंड को तगड़ा झटका दिया। इसके बाद जेम्स विंस और मार्क स्टोनमेन के बीच 125 रनों की साझेदारी हुई। मार्क स्टोनमेन को पैट कमिंस ने बोल्ड कर यह साझेदारी तोड़ी। इसके बाद विंस 83 रनों के व्यक्तिगत स्कोर पर रन आउट हुए। 

इंग्लैंड को उस समय तगड़ा झटका लगा जब सेट होने के बाद भी कप्तान जो रूट 15 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर पैट कमिंस की गेंद पर एलबीडब्‍ल्यू आउट हो गए। रूट के इस विकेट के साथ ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल कर ली। पहले दिन खराब रोशनी की वजह से ‌ 81 ओवर ही फेंके जा सके।   
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें