फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naseem Shah: पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज नसीम शाह के पैतृक घर पर गोलीबारी, स्थानीय पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Wed, 12 Nov 2025 02:49 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

अज्ञात हमलावरों ने खैबर पख्तूनख्वा के लोअर दीर जिले में स्थित नसीम के पैतृक घर के गेट पर गोलीबारी की।
विज्ञापन
नसीम शाह - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के क्रिकेटर नसीम शाह के पैतृक घर पर गोलीबारी की घटना की जांच कर रही पुलिस ने कहा है कि इस घटना के पीछे संपत्ति को लेकर विवाद की संभावना है।
विज्ञापन


अज्ञात हमलावरों ने खैबर पख्तूनख्वा के लोअर दीर जिले में स्थित नसीम के पैतृक घर के गेट पर गोलीबारी की। इस तेज गेंदबाज ने हालांकि, मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे के लिए टीम के साथ रहने का फैसला किया, क्योंकि इस घटना में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा था।

लोअर दीर के जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ) तैमूर खान ने कहा कि प्रारंभिक जांच में संपत्ति विवाद या आपसी दुश्मनी के संकेत मिले हैं। खान ने कहा कि उन्होंने नसीम के पिता और अन्य रिश्तेदारों से मुलाकात की है और घटना की जांच के लिए एक टीम गठित की है तथा क्रिकेटर के आवास पर अतिरिक्त सुरक्षा भी मुहैया कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें