फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवराज सिंह के खिलाफ FIR, युजवेंद्र चहल के लिए किया था जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल

Fri, 05 Jun 2020 07:32 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
युवराज सिंह पर दलित अधिकार कार्यकर्ता और वकील रजत कल्सन ने FIR दर्ज करवाई है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। साथी खिलाड़ी और युवा लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के टिकटॉक वीडियो पर जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करना युवी को भारी पड़ गया, जिसके बाद अब हरियाणा के एक दलित अधिकार कार्यकर्ता और वकील रजत कल्सन ने उनके खिलाफ पुलिस केस दर्ज करवाया है। रजत ने युवराज के साथ-साथ हिटमैन 'रोहित शर्मा' को भी आरोपी बनाया है क्योंकि इस शब्द के प्रयोग के दौरान वह भी हंस रहे थे। पुलिस अब मामले के हर पहलू की जांच करेगी और दोषी पाए जाने पर युवी-रोहित की गिरफ्तारी भी संभव है।

विज्ञापन


विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
2019 में क्रिकेट को अलविदा कहने वाले युवराज सिंह के ऊपर यह आफत यकायक नहीं आई। बीते कुछ दिन से उनका जमकर विरोध हो रहा था। ट्विटर पर #युवराज_सिंह_माफी_मांगो ट्रेंड करने लगा था। दरअसल हुआ यूं कि युजवेंद्र चहल लॉकडाउन के दौरान टिकटॉक पर जमकर मौज-मस्ती और डांस वाले वीडियो बना रहे हैं, उसी पर युवराज ने जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया था। कुछ दिन पहले युवराज और रोहित के बीच लाइव सेशन हुआ था। इस दौरान दोनों खिलाड़ियों ने क्रिकेट, कोरोना और अन्य कई मुद्दों पर बातचीत की थी। इसी चर्चा के दौरान युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव का जिक्र आया था। तब युजी का जिक्र छिड़ने पर युवी ने एक जातिसूचक शब्द इस्तेमाल कर दिया और रातों-रात यह एक मुद्दा भी बन गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें