फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'खेल खत्म', अब पाक टीम जा सकेगी चंडीगढ़

Tue, 17 Sep 2013 09:34 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
वीजा देने के मामले में हुई किरकिरी के बाद अब भारत ने पाक टीम को चंडीगढ़ का वीजा भी दे दिया है।
विज्ञापन


भारत में चैंपियंस लीग ट्वंटी-20 खेलने आई पाकिस्तान की घरेलू चैंपियन टीम फैसलाबाद वोल्व्स का वीजा संबंधी मसला आखिरकार सोमवार शाम को सुलझ गया।

वीजा संबंधी परेशानी खत्म होने के बाद फैसलाबाद टीम ने राहत की सांस ली है और अब टीम का पूरा ध्यान मंगलवार से मोहाली में शुरू होने वाली चैंपियंस लीग क्वालीफायर के पहले मुकाबले पर है।

मिस्बाह-उल-हक की अगुवाई वाली फैसलाबाद टीम अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड की ओटागो वोल्ट्स से भिड़ेगी।

मंगलवार को ही इसी मैदान पर खेले जाने वाले दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में हैदराबाद सनराइजर्स की भिड़ंत श्रीलंकाई टीम केनदुरता मारूंस से होगी।

हाल ही में श्रीलंका के कुमार संगकारा के अपने देश की टीम के साथ खेलने के फैसले के बाद हैदराबाद सनराइजर्स की कमान भारतीय ओपनर शिखर धवन को सौंपी गई है।

फैसलाबाद की टीम शनिवार को चंडीगढ़ पहुंची थी। रविवार को खुलासा हुआ कि पाक टीम के पास सिर्फ मोहाली का ही वीजा है। लिहाजा उन्हें चंडीगढ़ में रहने की इजाजत नहीं मिल सकती।
विज्ञापन


हालांकि रविवार को ही बीसीसीआई ने इस तकनीकी अड़चन को दूर करने के लिए गृह मंत्रालय से तालमेल शुरू कर दिया था। परंतु रविवार की छुट्टी होने के कारण कुछ नहीं हो सका।

चंडीगढ़ पुलिस ने भी टीम को साफ कह दिया था कि बिना वीजा वह यहां नहीं रूक सकती। इसके बाद पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) प्रबंधकों ने टीम को पीसीए के क्लब हाउस में ठहराने का इंतजाम किया।
विज्ञापन


सोमवार सुबह से फिर चंडीगढ़ का वीजा दिलवाने की कवायद शुरू हुई। इस बीच दोपहर करीब एक बजे पाक खिलाड़ियों ने पीसीए ग्राउंड पर वार्म-अप किया।

आखिरकार शाम साढ़े पांच बजे पीसीए प्रबंधकों के पास पाक टीम को चंडीगढ़ का वीजा मिलने की खबर पहुंची। इसके बाद खिलाड़ियों ने राहत की सांस ली।

देर शाम पाक खिलाड़ी चंडीगढ़ स्थित होटल जेडब्ल्यू मैरिएट के लिए रवाना हो गए। पीसीए के ज्वाइंट सेक्रेटरी जीएस वालिया ने कहा, "पाक टीम को चंडीगढ़ का वीजा मिल गया है। इसका मतलब है कि अब टीम होटल में रुक सकती है और चंडीगढ़ में घूम सकती है, जहां अन्य तीन और टीम ठहरी हुई हैं।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें