फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIH Pro League Hockey: नजदीकी मुकाबले में अर्जेंटीना से 3-2 से हारी भारतीय महिला टीम, खिताब पर भी कब्जा

Sun, 19 Jun 2022 11:21 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रॉटरडैम

सार

टीम इंडिया लीग टेबल में फिलहाल तीसरे स्थान पर है। मैच का पहला गोल सलीमा टेटे ने दूसरे क्वार्टर में 22वें मिनट में फील्ड गोल के रूप में कर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई।
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला टीम प्रो हॉकी लीग मुकाबले में पूर्व विश्व चैंपियन और टोक्यो ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट अर्जेंटीना से नजदीकी मैच में 3-2 के अंतर से हार गई। भारतीय टीम ने एक दिन पहले ही शूटआउट में अर्जेंटीना को मात देकर सभी को चौंकाया था। अर्जेंटीना पहले ही अंकों के आधार (42 अंक) पर लीग का खिताब जीत चुकी है।
विज्ञापन


टीम इंडिया लीग टेबल में फिलहाल तीसरे स्थान पर है। मैच का पहला गोल सलीमा टेटे ने दूसरे क्वार्टर में 22वें मिनट में फील्ड गोल के रूप में कर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। तीसरे हॉफ में 37वें मिनट में अर्जेंटीना के लिए थोमे डेल्फिना ने गोल कर मैच 1-1 से बराबर किया। तीन मिनट बाद (40वें मिनट) ही अर्जेंटीना ने पेनाल्टी कॉर्नर गोल में बदला।

42वें मिनट में गोर्जलिना ने एक और पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर अर्जेंटीना को 3-1 की बढ़त दिलाई। चौथे और आखिरी क्वार्टर में भारत के लिए ग्रेस दीप एक्का ने 47वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर से गोल कर अंतर कम किया। हालांकि, उसके बाद टीम कोई अन्य गोल नहीं कर सकी। भारतीय टीम को अब 21 और 22 जून को संयुक्त राज्य अमेरिका की टीम के खिलाफ मैच खेलने हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें