दिलीप ने कहा कि सीरीज के सर्वश्रेष्ठ फील्डर का चयन करना कठिन काम था। उन्होंने उपकप्तान शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और हर्षित राणा के प्रयासों की प्रशंसा की। दिलीप ने कहा, दावेदारों की बात करें तो मेरे लिए यह थोड़ा मुश्किल था। सबसे पहले एक तेज गेंदबाज होने के नाते वह प्रतिबद्धता दिखा रहा है और इन तीन वनडे मुकाबलों के दौरान मुझे लगता है कि हर्षित राणा ने लगभग 10 से अधिक रन बचाए।