फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिडे महिला ग्रां प्री शतरंज टूर्नामेंट: हरिका को मिली पहली हार, तीसरे स्थान पर खिसकीं

Sun, 08 Mar 2020 07:36 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
द्रोणवल्ली हरिका - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारतीय ग्रैंडमास्टर द्रोणवल्ली हरिका को फिडे महिला ग्रां प्री शतरंज टूर्नामेंट के छठे दौर में पूर्व विश्व चैंपियन एलेक्जांद्रा कोस्तेनियुक से हार का सामना करना पड़ा। इससे वह तीसरे स्थान पर खिसक गई हैं। भारत की दूसरे नंबर की खिलाड़ी हरिका को रूसी खिलाड़ी ने 55 चाल के मात दी।

विज्ञापन


हरिका की यह टूर्नामेंट में पहली हार है। उन्होंने इससे पहले दो जीत और तीन बाजी ड्रॉ खेली थी। दुनिया की नौवें नंबर की खिलाड़ी हरिका का सामना सोमवार को सातवें दौर में झानसाया अब्दुमलिक से होगा। रूस की एलेक्सांद्रा गोरयाचिकिना और उनकी हमवतन एलेना काशलिनस्काया चार अंक लेकर संयुक्त बढ़त बनाए हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें