फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस के कारण चीन में बास्केटबॉल एशियन कप क्वालीफायर का मुकालबा टला

Wed, 05 Feb 2020 12:51 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

चीन को अपने देश में इंटरनेशनल बास्केटबॉल फेडरेशन (एफआईबीए) एशिया कप 2021 के दो क्वालीफायर मुकाबले खेलने हैं। इनमें से एक मुकाबले को कोरोना वायरस के चलते टाल दिया गया है।

विज्ञापन


यह मुकाबला 24 फरवरी को मलेशिया के खिलाफ खेला जाना था। यह जानकारी एफआईबीए ने बुधवार को दी है। चीन में कोरोनावायरस से अब तक 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी। छह हजार से ज्यादा मरीजों का इलाज चल रहा है।

एफआईबीए के मुताबिक, चीन को जापान के साथ भी 21 फरवरी को एक क्वालिफाई मुकाबला खेलना है। यह अपने तय समयानुसार ही होगा। मलेशिया के खिलाफ मुकाबला कब होगा, इसकी जानकारी जल्द दी जाएगी।
विज्ञापन


कोरोना वायरस के कारण चीन को कई टूर्नामेंट गंवाने पड़े हैं। टोक्यो ओलिंपिक के लिए महिला एशियन फुटबॉल, बॉक्सिंग और बास्केटबॉल क्वालीफायर मुकाबला यहीं खेला जाना था, लेकिन वायरस के कारण इसे दूसरे देशों में शिफ्ट कर दिया गया। वहीं, बैडमिंटन मास्टर्स टूर्नामेंट को टाल दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें