फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suryakumar Yadav: 'अब जाकर ट्रॉफी को छूने का एहसास हुआ', एशिया कप विवाद पर सूर्यकुमार का मोहसिन नकवी पर तंज!

Sun, 09 Nov 2025 10:34 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन

सार

सूर्यकुमार यादव का बयान भले ही हल्का-फुल्का मजाक लगा हो, लेकिन उसमें भारतीय खिलाड़ी की निराशा और व्यंग्य साफ झलकी।
विज्ञापन
मोहसिन नकवी और सूर्यकुमार यादव - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीत के बाद अपने बयान से क्रिकेट जगत का ध्यान खींच लिया। ब्रिस्बेन में खेला गया पांचवां टी20 मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया, लेकिन भारत ने पांच मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की। सीरीज के बाद जब सूर्यकुमार को विजेता ट्रॉफी सौंपी गई, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड/एशियाई क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष मोहसिन नकवी का नाम लिए बिना एशिया कप ट्रॉफी विवाद को लेकर तंज कसा। 
विज्ञापन

मैच के बाद सूर्यकुमार ने कहा, 'आखिरकार ट्रॉफी को हाथ में लेकर अच्छा लग रहा है। कुछ दिन पहले एक और ट्रॉफी भारत पहुंची। हमारी महिलाओं की टीम वर्ल्ड कप जीतकर आई है। अब इस ट्रॉफी को भी छूकर अच्छा लग रहा है।'  उनका यह बयान सीधा इशारा था एशिया कप ट्रॉफी विवाद की ओर, जहां भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब तो जीता था, लेकिन टीम को विजेता ट्रॉफी नहीं दी गई थी और न ही मेडल दिए गए।

एशिया कप फाइनल बिना ट्रॉफी के
28 सितंबर को दुबई में खेले गए एशिया कप टी20 फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया था, लेकिन मैच के बाद भारतीय टीम ने पीसीबी/एसीसी प्रमुख मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया।  सूत्रों के मुताबिक, भारत ने यह निर्णय उनके एंटी-इंडिया रुख को देखते हुए लिया था। इस विवाद के चलते ट्रॉफी आज तक भारतीय टीम तक नहीं पहुंची। नकवी एशिया कप प्रजेंटेशन सेरेमनी के बाद ट्रॉफी लेकर होटल भाग गए थे।

BCCI और PCB के बीच सुलह की कोशिशें
इस बीच, इस पूरे विवाद पर दोनों क्रिकेट बोर्डों के बीच बर्फ पिघलनी शुरू हो गई है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि आईसीसी की दुबई बैठक के दौरान उनकी मुलाकात पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी से कराई गई। यह बैठक औपचारिक एजेंडा में शामिल नहीं थी, लेकिन आईसीसी के वरिष्ठ अधिकारियों ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर बातचीत का रास्ता खोला। सैकिया ने कहा, 'यह बातचीत शुरू करने के लिए बहुत अच्छा कदम था। दोनों पक्षों ने सकारात्मक रवैया दिखाया। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में समाधान जरूर निकलेगा।'
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, आईसीसी ने डिप्टी चेयरमैन इमरान ख्वाजा और सीईओ संजोग गुप्ता ने इस मुलाकात की पहल की थी। सैकिया ने भरोसा जताया कि अगर वार्ता इसी तरह आगे बढ़ती रही तो ट्रॉफी विवाद जल्द सुलझ जाएगा। टीम इंडिया के लिए यह एशिया कप जीत गर्व का पल था, पर ट्रॉफी न मिलने का मामला अभी तक अधूरा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें