फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भावुक हुए उमेश यादव, विश्व कप से पहले अपने चयन और खेल पर किए कई खुलासे

Wed, 01 May 2019 11:55 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
umesh yadav
विज्ञापन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने कहा है कि भारतीय टीम से कुछ मैचों के बाद अंदर-बाहर करने से उनका मनोबल गिरा है। फॉर्म में आई इस गिरावट को आईपीएल में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। उमेश भारत की विश्व कप टीम का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उनके लिए कुछ भी सही नहीं हो रहा है। बढ़ते दबाव से उनकी गेंदबाजी की सटीकता और लय पर असर पड़ा।

विज्ञापन


उमेश ने कहा,‘हर कोई कह रहा है कि मैं अच्छी गेंदबाजी नहीं कर रहा हूं और ऐसा क्यों हो रहा है? क्योंकि पिछले दो वर्षों में मैंने घरेलू स्तर पर सभी प्रारूपों में खेलना जारी रखा लेकिन इसके बावजूद मैंने इतने वनडे या टी20 मैच नहीं खेले। मुझे सिर्फ दो या तीन मैचों के लिए चुना जाता और फिर टीम से बाहर कर दिया जाता। हर कोई सोच रहा है कि मैं अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दे रहा लेकिन ऐसा नहीं है। 

ऐसा प्रत्येक तेज गेंदबाज के लिए होता है। इसकी व्याख्या करना मुश्किल है क्योंकि यह हर गेंदबाज के जीवन का हिस्सा है। कभी कभार हमारे लिए दिन अच्छा या फिर बुरा होता है। मुझे लगता है कि यह ऐसा दौर है जहां चार से छह महीनों से मैं इतनी सटीक गेंदबाजी नहीं कर पा रहा हूं।’ उमेश ने अपना पिछला वनडे 24 अक्तूबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें