फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी के लिए बंगाल की टीम में शामिल मोहम्मद शमी, अभिमन्यु ईश्वरन को फिर मिली कमान

Thu, 09 Oct 2025 01:44 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

शमी चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के बाद से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने अपनी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम घोषित करने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया था कि शमी ने भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए पर्याप्त घरेलू क्रिकेट नहीं खेला है।
विज्ञापन
मोहम्मद शमी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के दौरे के लिए भारतीय टीम से बाहर किए जाने के बाद तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी बंगाल रणजी ट्रॉफी में खेलने के लिए तैयार हैं। आधुनिक युग के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में से एक शमी को इस घरेलू टूर्नामेंट के लिए बंगाल की 18 सदस्यीय टीम में जगह दी गई है। शमी चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के बाद से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने अपनी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम घोषित करने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया था कि शमी ने भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए पर्याप्त घरेलू क्रिकेट नहीं खेला है। वहीं, बंगाल टीम की बात करें तो अभिमन्यु ईश्वरन को एक बार फिर टीम की कमान सौंपी गई है। अभिमन्यु भारत ए की प्रतिबद्धताओं के कारण बंगाल की टीम के लिए नियमित रूप से नहीं खेल पाए हैं। उनसे हालांकि, इस मजबूत टीम का नेतृत्व करने की उम्मीद है जिसने हाल के दिनों में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है।

पोरेल-आकाश दीप में टीम में 
ईश्वरन को उनके खराब फॉर्म और भारत ए की प्रतिबद्धताओं के कारण 2022-23 सीजन के बीच में ही बंगाल की कप्तानी से मुक्त कर दिया गया था। शीर्ष क्रम के इस बल्लेबाज को पिछले तीन वर्षों से भारतीय टेस्ट टीम के लिए रिजर्व के रूप में रखा गया है, लेकिन उन्होंने अभी तक डेब्यू नहीं किया है। शमी और ईश्वरन के अलावा बंगाल की टीम में प्रतिभाशाली विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल भी शामिल हैं। गेंदबाजी में आकाश दीप और ईशान पोरेल से रणजी ट्रॉफी की तीखी पिचों पर विपक्षी टीम पर कहर बरपाने की उम्मीद है। 

अनुभवी अनुस्तुप मजूमदार, सुदीप चटर्जी और युवा सुदीप कुमार घरामी बल्लेबाजी क्रम में अहम भूमिका निभाएंगे। युवा राहुल प्रसाद, सौरभ कुमार सिंह और विशाल भाटी अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे। लक्ष्मी रतन शुक्ला टीम के मुख्य कोच बने रहेंगे, जबकि अरूप भट्टाचार्य और शिब शंकर पॉल सहायक की भूमिका में होंगे। चरणजीत सिंह मथारू टीम के फील्डिंग कोच हैं। बंगाल अपने रणजी ट्रॉफी अभियान की शुरुआत 15 अक्तूबर से ईडन गार्डन्स में उत्तराखंड के खिलाफ करेगा।
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी के लिए बंगाल की टीम...
अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), अभिषेक पोरेल (उपकप्तान और विकेटकीपर), सुदीप कुमार घरामी, अनुस्तुप मजूमदार, सुदीप चटर्जी, सुमंत गुप्ता, सौरभ केआर सिंह, विशाल भाटी, मोहम्मद शमी, आकाश दीप, सूरज सिंधु जयसवाल, शाकिर हबीब गांधी (विकेटकीपर), ईशान पोरेल, काजी जुनैद सैफी, राहुल प्रसाद, सुमित मोहंता, विकास सिंह।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें