जनवरी से बाहर हैं बुमराह
बुमराह जनवरी 2025 से प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेल सके हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें और अंतिम मैच में खेले थे। हालांकि, उन्होंने सिर्फ पहली पारी में गेंदबाजी की थी इसके बाद वह आगे नहीं खेल सके थे। बुमराह को शुरुआत में चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी चुना गया था, लेकिन बाद में उनकी जगह हर्षित राणा को मौका दिया गया। बुमराह आईपीएल के 18वें सीजन के लिए अब तक मुंबई टीम से नहीं जुड़े हैं, लेकिन उनके गेंदबाजी शुरू करने बाद उम्मीद लगी है कि वह जल्द ही मैदान पर वापस लौट सकते हैं।
ये भी पढ़ें: MI vs KKR Playing 11: विजयी लय बरकरार रखने उतरेगी केकेआर, मुंबई को पहली जीत की तलाश; नरेन कर पाएंगे वापसी?