फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोबारा खेलते नजर आएंगे द्रविड़-वीरू-धोनी और जहीर! पठान ने दिया विदाई मैच का सुझाव

Sat, 22 Aug 2020 08:57 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
इरफान पठान - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

इरफान पठान की गिनती हमेशा भारतीय क्रिकेट इतिहास के बेहतरीन ऑलराउंडर्स में होगी। हाल ही में क्रिकेट को अलविदा कहने वाले इरफान ने एक जबरदस्त सुझाव दिया है, जिसे सुनकर हर भारतीय क्रिकेट फैन के रौंगटे खड़े हो जाएंगे। अगर पठान की बात मान ली गई तो आपको महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना, युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर और राहुल द्रविड़ सरीखे दिग्गज एक साथ एक मैच में खेलते नजर आएंगे।

विज्ञापन




दरअसल, इस साल जनवरी में अंतराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले इरफान का एक ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने संन्यास ले चुके उन खिलाड़ियों का नाम लिखा है, जिन्होंने बरसों टीम इंडिया के लिए मैच खेले और वह शानदार विदाई के हकदार थे, लेकिन ऐसा हो न सका। इरफान इस प्लेइंग इलेवन का मुकाबला मौजूदा भारतीय टीम से एक चैरिटी मैच के रूप में करवाना चाहते हैं।

टीम में बतौर ओपनर गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग को जगह दी गई है। तीसरे नंबर पर राहुल द्रविड़ होंगे। चौथे क्रम पर स्टाइलिश बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण, पांचवें क्रम पर धाकड़ युवराज सिंह, छठे क्रम पर फिनिशर सुरेश रैना, बतौर विकेटकीपर एमएस धोनी, आठवें क्रम पर खुद को नौवें नंबर पर अजीत आगरकर, फिर जहीर खान और टीम में एकमात्र स्पिनर के रूप में प्रज्ञान ओझा को शामिल किया है। अब देखना होगा बीसीसीआई के मौजूदा मुखिया सौरव गांगुली अपने पूर्व साथी खिलाड़ियों के लिए क्या ऐसा कोई मैच आयोजित करवा पाते हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें