फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशंसकों ने सचिन से कही अपने दिल की बात

Wed, 24 Apr 2013 08:18 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट की दुनिया में एक अलग मुकाम हासिल कर चुके मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अपनी उम्र के 40वें वर्ष में प्रवेश कर चुके हैं। उनके प्रशंसकों के लिए उनका जन्मदिन बेहद खास होता है। सचिन के 40 वें जन्मदिन पर उनके प्रशंसकों ने बधाई संदेश भेजकर उनकी लंबी उम्र की कामना की है।
विज्ञापन


डियर सर तेंदुलकर जी, आपको जन्मदिन बहुत-बहुत मुबारक हो। भगवान आपको लंबी उम्र दे।
@ सुरेंद्र सिंह

सचिन की कोई मिसाल ही नहीं है। जो कीर्तिमान उन्होंने हासिल किए हैं उसे ना कोई तोड़ पाया है और ना तोड़ पाएगा। उम्र के जिस पड़ाव पर वे क्रिकेट खेल रहे हैं, वो भी किसी कीर्तिमान से कम नहीं है।
@ शेख अब्दुल्ला

मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं लेकिन अब आपको अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा, नहीं तो आप रिटायर हो जाइए, यह भारतीय टीम के लिए काफी अच्छा होगा।
@ गौरव दूबे

सचिन तेंदुलकर से संन्यास के बारे में पूछना बेवकूफी है क्योंकि वे एक महान खिलाड़ी हैं। सचिन अपने लिए नहीं, बल्कि देश के लिए खेलते हैं। जब कभी सचिन और विराट क्रीज पर होते हैं तो वे ज्यादातर स्ट्राइक कोहली को ही देते हैं। सचिन हमेशा युवाओं को मौका देते हैं। सचिन को अभी 3 साल तक क्रिकेट खेलना चाहिए।
विज्ञापन

@ अजय दूबे, मुंबई

सचिन के जन्मदिन पर मैं उनसे बस यही गुजारिश करना चाहूंगा कि वे अभी बिल्कुल भी संन्यास ना लें, बल्कि अपने रिकॉर्ड्स और आगे बढ़ाएं।
@ गवेंद्र रावत

सचिन एक महान क्रिकेटर ही नहीं अपितु एक अच्छे इन्सान भी हैं। इसलिए मेरी राय है कि सचिन को संन्यास के लिए राय देना गलत होगा। जहां तक मेरी समझ है, सचिन दुनिया के सबसे अनुभवी क्रिकेटर हैं, इसलिए कोई और क्रिकेटर या व्यक्ति उन्हें राय देने के योग्य नहीं है। मेरी सभी पूर्व क्रिकेटरों से गुजारिश है कि कृपया शांत रहकर हम सभी भारतीयों को इस महान खिलाड़ी के खेल के रोमांचक क्षणों का आनंद लेने से वंचित न करें। अगर आप सब इतने ही अनुभवी थे तो आप सबने हम भारतीयों को सचिन की तरह गौरवान्वित क्यों नहीं किया। सचिन जैसा न कोई हुआ, न कोई है, और न ही कोई होगा।
@ राम किशोर सिंह, कानपुर

सचिन की उम्र देख कर लगता है कि उन्हें रिटायरमेंट ले लेना चाहिए, लेकिन जैसे ही उन्हें फील्ड में शॉट लगाते हुए देखता हूं, मन करता है की उन्हें जीवन भर ऐसे ही देखता रहूं। लेकिन अब मैं चाहूंगा की सचिन पूरी तरीके से राजनीति में आएं और कोई मंत्री बनें।
@ अभिषेक कुमार, बरेली

इस दुनिया में सचिन जैसा क्रिकेटर कोई नहीं है और ना कभी होगा। कोई भी खिलाड़ी हमेशा एक जैसा प्रदर्शन नहीं करता। सचिन को अभी खेलने देना चाहिए।
@ अजय पांडे

मेरी राय है कि सचिन एक महान इन्सान हैं, क्योंकि उनमें बिल्कुल भी घमंड नहीं है।
@ विकास ठाकुर, मेरठ

सचिन जी आपको संन्यास ले लेना चाहिए।
@ केशव, पटना

मेरी राय है कि सचिन को अभी और खेलना चाहिए। उन्हें तब तक खेलना चाहिए, जब तक कि वे खुद से और क्रिकेट से संतुष्ट ना हो जाएं।
@ अभिषेक सिंह, ग्रेटर नोएडा

सचिन जी, जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मुझे आपके खेल के साथ-साथ आपका मधुर व अभिमान रहित व्यवहार सबसे अच्छा लगता है। हम आपके सुखी, स्वस्थ व संपन्न जीवन की कामना करते हैं। तुम जियो हजारों साल, साल के दिन हों पचास हजार...।
@ उमेश सहाय दीक्षित, टुंडला

आपको जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं
@ शिवा गुप्ता, अलीगढ़

आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मैं आपको अपनी पूरी लाइफ खेलते हुए देखना चाहता हूं, क्योंकि हम आपको बहुत प्यार करते हैं।
@ अंकित कुमार, पानीपत

सचिन, मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं। मैं भी आपके जैसा क्रिकेटर बनना चाहता हूं, लेकिन पैसे के कारण नहीं बन सका। जब आप खेलते हो तो मैं बहुत ज्यादा इमोश्नल हो जाता हूं। कभी-कभी तो मेरी आंखों से आंसू भी निकल जाते हैं।
विज्ञापन

@ लवकुश कश्यप, अलीगढ़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें