'ऐसे टैलेंट को मौका नहीं देना अपराध है'
यह बातचीत जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई, फैंस भड़क उठे। लोगों ने दोनों पूर्व चयनकर्ताओं को संवेदनहीन और घमंडी बताया। कई यूजर्स ने लिखा, 'ऐसे खिलाड़ी को नजरअंदाज करना भारतीय क्रिकेट की सबसे बड़ी गलती है।' फैंस ने चेतन और सलील की टिप्पणी को असंवेदनशील बताया और बीसीसीआई और चयन समितियों पर निशाना साधते हुए कहा कि 'अगर जलज को कभी मौका नहीं मिला, तो यह चयनकर्ताओं की नाकामी है, न कि खिलाड़ी की कमी।'
कुछ पूर्व क्रिकेटर्स भी सोशल मीडिया पर जलज का समर्थन कर चुके हैं। उनका कहना है कि 'भारत जैसे देश में जहां टैलेंट की कोई कमी नहीं, वहां ऐसे समर्पित खिलाड़ी को अनदेखा करना दुर्भाग्यपूर्ण है।' आइए कुछ सोशल मीडिया रिएक्शंस देखते हैं...