अब फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन से चौंकाया
अब 61 वर्षीय रणतुंगा ने बीते कुछ वर्षों में अपने रूप में जबरदस्त बदलाव किया है। 2023 के एशिया कप के दौरान भी उनका नया लुक चर्चा में रहा था, जब उन्होंने एसीसी और बीसीसीआई पर तीखी टिप्पणी की थी। हालांकि, उन्होंने वजन घटाने का कारण कभी सार्वजनिक नहीं किया, लेकिन फैंस का मानना है कि यह किसी स्वास्थ्य समस्या से ज़्यादा एक प्रभावशाली फिटनेस जर्नी है।