फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023: ग्रीन के शतक के बाद ट्रेंड हुए कोरी एंडरसन, याद आई नौ साल पुरानी पारी, राजस्थान फिर प्लेऑफ से बाहर

Sun, 21 May 2023 09:16 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कैमरून ग्रीन के शतक के चलते मुंबई ने हैदराबाद को आठ विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही मुंबई की टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है, जबकि राजस्थान की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। 
 
विज्ञापन
कैमरून ग्रीन (बाएं) और कोरी एंडरसन (दाएं) - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस ने अपने आखिरी लीग मैच में शानदार प्रदर्शन किया। 201 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने दो ओवर रहते आठ विकेट से मैच जीत लिया। इस मैच में मुंबई के लिए कैमरून ग्रीन ने शानदार शतक लगाया। यह आईपीएल में उनका पहला शतक था। ग्रीन के शतक के चलते मुंबई ने हैदराबाद को हराया और मुंबई की जीत के साथ ही राजस्थान की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। इसके बाद कोरी एंडरसन ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे। फैंस को उनकी नौ साल पुरानी 95 रन की पारी याद आई, जिसके चलते राजस्थान की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई थी।
विज्ञापन


नौ साल पहले क्या हुआ था?
आईपीएल 2014 में मुंबई इंडियंस का आखिरी लीग मैच राजस्थान रॉयल्स के साथ था। यही दोनों टीमें प्लेऑफ में चौथे स्थान की दावेदार थीं। राजस्थान के पास मुंबई से दो अंक ज्यादा थे और रन रेट भी बेहतर था। ऐसे में मुंबई को यह मैच 14.3 ओवर में जीतना था, तभी यह टीम प्लेऑफ में पहुंच पाती। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन के 74 रन और करुण नायर के 50 रन के चलते चार विकेट पर 189 रन बनाए। इसका पीछा करते हुए मुंबई ने 61 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में राजस्थान की जीत तय नजर आ रही थी, लेकिन कोरी एंडरसन ने अपनी आईपीएल करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली और 44 गेंद में नाबाद 95 रन बनाए। उनकी पारी के दम पर मुंबई ने 14.3 ओवर में मैच टाई करा लिया। अंपायरों ने फिर से नेट रन रेट की गणना की और मुंबई को प्लेऑफ के में पहुंचने के लिए आखिरी गेंद में बाउंड्री लगानी थी। आदित्य तारे ने यह काम किया और मुंबई की टीम प्लेऑफ में पहुंच गई, जबकि राजस्थान का सफर टूर्नामेंट में खत्म हो गया। 

अब क्या हुआ?
मुंबई और हैदराबाद के मैच से पहले प्लेऑफ में चौथे स्थान के लिए राजस्थान, मुंबई और आरसीबी की टीमें दावेदारी पेश कर रही थीं। राजस्थान के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए मुंबई और आरसीबी की हार जरूरी थी। ऐसे में मुंबई के खिलाफ हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 रन बना दिए। सभी को ऐसा लगा कि मुंबई की टीम मैच हार जाएगी और प्लेऑफ से बाहर होगी, लेकिन कैमरून ग्रीन ने 47 गेंद में नाबाद 100 रन बनाए और अपनी टीम को 12 गेंद रहते आठ विकेट से जीत दिला दी। इस जीत के साथ ही मुंबई की टीम प्लेऑफ की रेस में बनी रही। वहीं, राजस्थान की टीम फिर से प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। 
विज्ञापन








फैंस को एंडरसन की तूफानी पारी याद आई। एक बार फिर मुंबई ने अपने आखिरी मैच में कमाल कर राजस्थान को प्लेऑफ की रेस से बाहर कर दिया। इस सीजन गुजरात, चेन्नई और लखनऊ की टीम पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं, जबकि चौथे स्थान के लिए मुंबई और आरसीबी के बीच टक्कर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें