दरअसल, अमित मिश्रा ने गुरुवार को सुरेश रैना को लेकर एक वीडियो ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने रैना की फील्डिंग की तारीफ की थी। इसके कमेंट में आदित्य कुमार सिंह नाम के एक यूजर ने लिखा- सर 300 रुपये पे कर दो। गर्लफ्रेंड को घुमाने लेके जाना है। इसके बाद अमित मिश्रा ने न सिर्फ उस यूजर को 300 रुपये दिए, बल्कि 200 रुपये बढ़ाकर दिया। अमित ने पेमेंट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा- हो गया। डेट के लिए आपको शुभकामनाएं। इस पर ट्विटर यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए अमित मिश्रा को धन्यवाद भी कहा। आदित्य ने लिखा- इस तोहफे के लिए धन्यवाद सर। लव यू सर।
अमित मिश्रा ने अंतरराष्ट्रीय करियर में 22 टेस्ट, 36 वनडे और 10 टी20 खेले हैं। 22 टेस्ट में उनके नाम 76 विकेट, वनडे में 64 विकेट और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 16 विकेट हैं। इसके अलावा अमित ने 154 आईपीएल मैच भी खेले हैं। इसमें उन्होंने 7.35 की इकोनॉमी और 19.55 के स्ट्राइक रेट से 166 विकेट लिए हैं। 17 रन देकर पांच विकेट आईपीएल में उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है।