ग्रीन पार्क स्टेडियम के बाहर मीडिया पास लेकर अंदर जाने की काेशिश करते रहे फर्जी पत्रकार
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
ग्रीन पार्क में पहली बार हाे रहा इंटरनेशनल टी-20 मुकाबला विवादाें में घिरता जा रहा है। इंग्लैंड अाैर भारत के बीच मैच शुरू हाेने से पहले ग्रीन पार्क स्टेडियम के बीच जमकर हंगामा हुअा। पुलिस व मीडिया कर्मियाें ने दाे दर्जन एेसे युवकाें काे पकड़ा जाे जिनका ताल्लुकात मीडिया से नहीं था, लेकिन उन्हें मीडिया का पास यूपीसीए से जारी कर दिया गया था। पुलिस ने कड़ार्ई से पूछताछ की ताे पता चला की यूपीसीएस के एक अधिकारी ने माेटी रकम लेकर मीडिया के नाम पर फर्जी पास जारी कर दिए हैं। उधर खबर फैलते ही माैके पर कई दूसरे मीडिया कर्मी पहुंच गए अाैर हंगामा करना शुरू कर दिया। मामले में पुलिस काे स्वयं संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने एफअार्ईअार दर्ज करने की बात कही है।