फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाफ के शतक से द. अफ्रीका ने जीता पहला वन-डे, श्रीलंका को 8 विकेट से रौंदा 

Sun, 03 Mar 2019 08:54 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फाफ डू प्लेसी - फोटो : BCCI
विज्ञापन

फाफ डु प्लेसिस (112*) और क्विंटन डी कॉक (81) की बेहतरीन पारी व इमरान ताहिर (3 विकेट) और लुंगी एन्गिडी (3 विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम दक्षिण अफ्रीका ने रविवार को पहले वन-डे में श्रीलंका को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी।

विज्ञापन


टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 232 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 38.5 ओवर में 2 विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 114 गेंदों में 15 चौके और एक छक्के की मदद से 112 रन नाबाद शकतीय पारी खेली। वहीं, डी कॉक ने 72 गेंदों में 11 चौके की मदद से 81 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से विश्वा फर्नांडो और अकीला ने 1-1 विकेट लिए।

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम महज 231 रन पर सिमट गई। चोट से वापसी कर रहे तेज गेंदबाज लुंगी एन्गिडी (60 रन पर 3 विकेट) ने दोनों सलामी बल्लेबाज निरोशन डिकवेला (8) और उपुल थरंगा (9) को पविलियन भेजा। 
विज्ञापन


कुसल परेरा और ओशादा फर्नांडो (49) ने तीसरे विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी की जिसे ताहिर ने तोड़ा। इसके बाद टीम के शीर्ष स्कोरर कुसल मेंडिस और धनंजय डि सिल्वा ने पांचवें विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी की। मगर ताहिर ने दोनों बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें