उन्होंने कहा कि डी काक को भारत में कई बार खेलने का अनुभव है जिससे काफी फायदा मिलेगा। एनक्वे ने कहा, 'हमारी टीम में ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिन्हें अच्छा अनुभव है और कप्तान ने खुद भी भारत में काफी क्रिकेट खेला है। टीम में कुछ नये खिलाड़ी शामिल हुए हैं। यह रोमांचक है और हम कड़ी टक्कर देंगे।'
डी कॉक ने कहा कि दौरे की सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि हम परिस्थितियों से कैसे सामंजस्य बैठाते हैं। उन्होंने कहा कि धर्मशाला की पिच बल्लेबाजों को मदद करेगी। उन्होंने कहा, 'मैं यहां पहले भी आया हूं लेकिन खेलने का मौका नहीं मिला। पिछली बार हम जब यहां थे तो पिच ने अच्छा बर्ताव किया था। रोहित शर्मा ने शायद उस मैच में शतक लगाया था लेकिन हम लक्ष्य का पीछा करने में सफल रहे थे। यह शायद अच्छा विकेट होगा। लेकिन हमें इसके बारे में ज्यादा नहीं पता हम जल्द ही परिस्थितियों के मुताबिक ढलना चाहेंगे।'