फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat-du Plessis: डुप्लेसिस को कोहली के जल्द फॉर्म में लौटने का भरोसा, बोले- उन्हें पता है क्या करना है

Wed, 08 Jan 2025 08:33 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन

सार

कोहली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंदों पर लगातार परेशान हुए और कुल आठ बार ऐसी गेंदों पर आउट हुए। उन्होंने पांच मैचों में 23.75 के औसत से 190 रन बनाए। कोहली के टेस्ट में भविष्य को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।
विज्ञापन
डुप्लेसिस और कोहली - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली की जमकर प्रशंसा की है और कहा है कि यह स्टार बल्लेबाज जल्द फॉर्म में लौटने में सक्षम है। कोहली हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ संपन्न हुई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके थे। उन्होंने पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में शतक जड़ा था, लेकिन इसके बाद उनकी लय गड़बड़ा गई थी। 
विज्ञापन

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में प्रभावित नहीं कर सके थे कोहली 
कोहली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंदों पर लगातार परेशान हुए और कुल आठ बार ऐसी गेंदों पर आउट हुए। उन्होंने पांच मैचों में 23.75 के औसत से 190 रन बनाए। कोहली के टेस्ट में भविष्य को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, डुप्लेसिस की राय अलग है और उन्हें भरोसा है कि कोहली जल्द फॉर्म में लौटेंगे। डुप्लेसिस और कोहली आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए खेल चुके हैं, जहां कोहली डुप्लेसिस की कप्तानी में खेलते थे। 

कोहली के संन्यास की अटकलों पर क्या बोले डुप्लेसिस? 
डुप्लेसिस ने कहा कि संघर्ष के बाद कोहली और मजबूत होकर वापसी करेंगे और साथ ही कहा कि संन्यास लेना बहुत व्यक्तिगत चीज है। डुप्लेसिस ने कहा, यह बहुत ही व्यक्तिगत फैसला है। कोई भी आपसे यह नहीं कह सकता कि एक खिलाड़ी के तौर पर उनका खेलने का समय कब खत्म होगा, आपको पता चल जाएगा। मैं जानता हूं कि उनके जैसा खिलाड़ी बहुत ही प्रेरित रहता है। वह पहले भी इस दौर से गुजर चुका है इसलिए उसे पता है कि उसे क्या करना है। हर खिलाड़ी के लिए यह अलग होता है। हर खिलाड़ी को इस सवाल का जवाब देना होता है। मुझे याद है कि मेरे लिए वह समय कब था।
विज्ञापन

डुप्लेसी ने कहा, मैं निश्चित रूप से टेस्ट क्रिकेट के नजरिए से यह जानता था। मुझमें पहले जैसी भूख और जोश नहीं था और मुझे लगा कि निश्चित रूप से नए खिलाड़ियों के आने और टी20 की दुनिया में कदम रखने का सही समय था। मैं तब ऐसा करना चाहता था जबकि मुझे अब भी लगता है कि तब मैं अपने खेल के शीर्ष पर था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें