फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: फाइनल में भारत से पिटाई के बाद हारिस रऊफ ने लिया संन्यास? देखें क्या है इस वायरल वीडियो की सच्चाई

Wed, 01 Oct 2025 02:40 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह संन्यास का एलान करते दिख रहे हैं। आइए जानते हैं कि क्या वाकई रऊफ ने भारत से पिटाई खाने के बाद संन्यास ले लिया है?
विज्ञापन
हारिस रऊफ - फोटो : ANI/Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप 2025 को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी अपनी और अपने देश की किरकिरी करवाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। पाकिस्तान को एशिया कप 2025 के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान के 147 रन के लक्ष्य को भारत ने आखिरी ओवर में पांच विकेट गंवाकर हासिल कर लिया था।
विज्ञापन


हारिस रऊफ पाकिस्तान के लिए असली विलेन साबित हुए। उनके 15वें ओवर ने पाकिस्तान का समीकरण बिगाड़ दिया था। उस ओवर में हारिस ने 17 रन दिए थे। इसके बाद पाकिस्तानी फैंस और पूर्व क्रिकेटरों ने उनकी खूब आलोचना की थी। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह संन्यास का एलान करते दिख रहे हैं। आइए जानते हैं कि क्या वाकई रऊफ ने भारत से पिटाई खाने के बाद संन्यास ले लिया है?

वीडियो में क्या बोलते दिखाई पड़ रहे हारिस?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में हारिस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बैठकर बोलते हुए दिखते हैं- आज मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं। थैंक यू पाकिस्तान। थैंक यू पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड। मेरे सभी फैंस, मेरे भाई और मेरे दोस्त, सभी को थैंक यू।'

हालांकि, हारिस ने ऐसा कोई एलान नहीं किया है। यह वीडियो एआई से बनाया गया मालूम पड़ रहा है, क्योंकि हारिस की आवाज से इस वीडियो की आवाज भी नहीं मिलती। साथ ही आवाज पहले आ रही, जबकि उनके होंठ उस शब्द को बाद में दोहरा रहे हैं। इससे पता चलता है कि यह एक एआई जनरेटेड वीडियो है और इसके जरिये गलत जानकारी फैलाई जा रही है।


विज्ञापन

हारिस ने नहीं किया है संन्यास का एलान
अभी तक हारिस ने संन्यास को लेकर कोई घोषणा नहीं की है और वह फिलहाल खेलते रहेंगे। फाइनल को छोड़ दें तो एशिया कप के बाकी मैचों में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था। उन्होंने पांच मैचों में नौ विकेट लिए थे। फाइनल में हालांकि, हारिस की शिवम दुबे और तिलक वर्मा ने मिलकर जमकर धुनाई की थी।

जहां एक तरफ पाकिस्तान के बाकी गेंदबाजों ने अधिकतम 7.50 की इकोनॉमी से रन दिए, वहीं हारिस का इकोनॉमी रेट 13.60 का रहा था। हारिस ने 3.4 ओवर में सबसे ज्यादा 50 रन खर्च किए। इसके अलावा हारिस कई विवादित इशारों की वजह से भी टूर्नामेंट में चर्चा का  विषय रहे थे। उनके प्लेन उड़ाने और क्रैश करने के विवादित इशारे को लेकर उनकी खूब आलोचना हुई थी। इसके लिए आईसीसी ने उन्हें सख्त हिदायत देते हुए 30 प्रतिशत का जुर्माना भी लगाया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें