फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND-NZ: जयशंकर ने जॉन राइट और स्टीफन फ्लेमिंग को किया याद, भारत-न्यूजीलैंड की दोस्ती को लेकर कही यह बात

Sun, 09 Oct 2022 04:28 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंग्टन

सार

राइट ने 2000 से 2005 तक भारतीय क्रिकेट टीम को कोचिंग दी और देश के पहले विदेशी कोच बने। उन्होंने 2010 से 2012 तक न्यूजीलैंड को भी कोचिंग दी। उनके मार्गदर्शन में भारतीय टीम 2003 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी।
विज्ञापन
स्टीफन फ्लेमिंग और जॉन राइट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट संबंधों की सराहना करते हुए कहा है कि देश में खेल के विकास में योगदान के लिए भारत हमेशा पूर्व कोच जॉन राइट और स्टीफन फ्लेमिंग का आभारी रहेगा। न्यूजीलैंड के आधिकारिक दौरे पर जयशंकर ने कहा कि क्रिकेट के मैदान पर दोनों देशों के बीच सहयोग अन्य देशों के लिए एक शानदार उदाहरण है।
विज्ञापन

जयशंकर ने कहा- हमारे पास क्रिकेट में भी सहयोग का अच्छा उदाहरण है। भारत में कोई भी जॉन राइट को कभी नहीं भूलेगा या आईपीएल देखने वाला कोई भी व्यक्ति स्टीफन फ्लेमिंग को हमेशा याद करेगा। क्रिकेट के साथ-साथ हम हमेशा अपनी शुभकामनाओं का आदान-प्रदान करते हैं, भले ही हम अपनी टीम को जिताना चाहते हों।

राइट ने 2000 से 2005 तक भारतीय क्रिकेट टीम को कोचिंग दी और देश के पहले विदेशी कोच बने। उन्होंने 2010 से 2012 तक न्यूजीलैंड को भी कोचिंग दी। उनके मार्गदर्शन में भारतीय टीम 2003 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी। इसकी मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और केन्या ने की थी। राइट 2013 में आईपीएल में मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच भी थे और उनकी देखरेख में मुंबई की टीम पहली बार आईपीएल चैंपियन बनी थी। बाद में उन्होंने सात साल तक इस टीम के साथ काम किया।
विज्ञापन

वहीं, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद स्टीफन फ्लेमिंग  2008 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले। इसके बाद 2009 से वह टीम के कोच और खिलाड़ी बने रहे। पहले छह वर्षों में फ्लेमिंग की देखरेख में सीएसके ने दो आईपीएल खिताब जीते और दो बार उपविजेता रहे। इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स ने चैंपियंस लीग टी-20 का ताज भी जीता। फ्रेंचाइजी के दो साल के निलंबन के बाद, वह 2018 में फिर से टीम के कोच के रूप में लौटे। उन्होंने 2018 और 2021 में सीएसके को फिर से आईपीएल चैंपियन बनाया। उन्होंने आईपीएल में सबसे सफल कोच के रूप में जाना जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें