फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया पर हो रही है थकान हावी

Sat, 05 Jan 2013 12:31 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व कप्तान जहीर अब्बास ने भारत पर वन-डे सीरीज में मिली जीत को पाकिस्तान क्रिकेट के लिए बेहद अहम बताया है। हालांकि उन्होंने इस सीरीज में भारतीय टीम की हार के लिए अत्यधिक क्रिकेट को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि ज्यादा क्रिकेट खेलने से भारतीय टीम पर थकान हावी है।
विज्ञापन


पांच साल बाद भारत दौरे पर आई पाकिस्तानी टीम ने टी-20 क्रिकेट सीरीज 1-1 से बराबर रहने के बाद पहले दो वन-डे मैच जीतकर तीन मैचों की सीरीज 2-0 से विजयी बढ़त बना ली है। बकौल जहीर,‘मैंने सोचा नहीं था कि हम इतनी आसानी से जीतेंगे। मुकाबला दबाव को झेलने का था, जिसमें पाकिस्तानी टीम बेहतर साबित हुई। दूसरी ओर, भारतीय टीम थकी हुई लग रही थी। उन्होंने पिछले कुछ अरसे में काफी क्रिकेट खेली है और कहीं न कहीं थकान का असर प्रदर्शन पर पड़ा।’
 
पाकिस्तान के लिए 78 टेस्ट में 5082 रन और 62 वन-डे में 2572 रन बनाने वाले जहीर भारत के खिलाफ  काफी कामयाब रहे हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ टेस्ट में दो दोहरे शतक समेत छह शतक और वन-डे में तीन शतक लगाए हैं। एशियाई ब्रेडमैन के नाम से मशहूर जहीर ने जीत का श्रेय पाकिस्तानी टीम को देते हुए कहा, ‘पाकिस्तानी टीम की जितनी तारीफ की जाए कम है। बल्लेबाजों में नासिर जमशेद और मोहम्मद हफीज लगातार अच्छा खेल रहे हैं तो गेंदबाजों में उमर गुल, जुनैद और सईद अजमल ने भारतीयों को खुलकर खेलने ही नहीं दिया।’
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें