फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर भड़के शोएब अख्तर, अपमानित करने, बदनाम करने और मजाक उड़ाने का लगाया आरोप

Wed, 13 May 2020 02:56 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने क्रिकेट बोर्ड के कानूनी सलाहकार तफज्जुल रिजवी द्वारा भेजे गए मानहानि नोटिस का जवाब देते हुए इसे 'कानूनी रूप से दोषपूर्ण और गलत' करार दिया। 

विज्ञापन


इस तूफानी गेंदबाज ने रिजवी से 'सार्वजनिक तौर पर अपमानित करने, बदनाम करने और उनका उपहास उड़ाने के लिए माफी मांगने को भी कहा। अख्तर ने कहा, ‘मैंने अपने चैनल पर जो भी कुछ कहा वह पाकिस्तान क्रिकेट की भलाई के लिए कहा और बताया कि बोर्ड को किन चीजों में सुधार करने की जरूरत है। रिजवी के बारे में मैंने उनके साथ निजी बातचीत के आधार पर अपनी राय रखी थी।'

उन्होंने ट्वीट किया, 'पीसीबी और रिजवी को लेकर मेरी टिप्पणी पीसीबी की कमियों और उसमें सुधार की उम्मीद को लेकर सार्वजनिक हित में दी गई राय थी।' अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिजवी को 'अयोग्य' कहा था।
विज्ञापन


इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में लंबे समय से कानूनी सलाहकार का काम संभाल रहे रिजवी ने अख्तर को मानहानि का नोटिस भेजा था। अख्तर ने उमर अकमल पर तीन साल का प्रतिबंध लगाने की भी आलोचना की थी। रिजवी ने अख्तर से बिना शर्त माफी मांगने और चैरिटी के लिए एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें