फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेस्ट मैच भी T-20 के अंदाज में खेलता था यह कीवी बल्लेबाज, 64 की उम्र में ली आखिरी सांस

Mon, 06 Apr 2020 02:33 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जॉक एडवर्ड्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

न्यूजीलैंड की तरफ से छह टेस्ट और आठ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले ‘बिग हिटर’ विकेटकीपर बल्लेबाज जॉक एडवर्ड्स का निधन हो गया है। वह 64 वर्ष के थे। उनकी प्रांतीय टीम सेंट्रल डिस्ट्रक्टि प्रोविन्स ने सोमवार को उनके निधन की पुष्टि की। निधन के कारणों का पता नहीं चला है।

विज्ञापन


एडवर्ड्स ने 1974 से 1985 के बीच इस प्रांतीय टीम से 67 प्रथम श्रेणी मैच खेले थे। एडवर्डस अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी के लिए मशहूर थे, जिनकी बल्लेबाजी शैली टी-20 के अनुरूप थी, लेकिन उनके जमाने में यह क्रिकेट नहीं हुआ करती थी। एडवर्ड्स का टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ पल 1978 में ऑकलैंड में रहा था जब उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ दोनों पारियों में अर्धशतक बनाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें