फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और बांग्लादेशी क्रिकेटर कोरोना पॉजिटिव, इस बार पूर्व कप्तान हबीबुल बशर चपेट में

Fri, 13 Nov 2020 03:29 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हबीबुल बशर - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

हबीबुल बशर कोविड-19 जांच में पॉजिटिव बांग्लादेश के पूर्व कप्तान हबीबुल बशर को कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाया गया है और यहां मिली खबर के अनुसार वह घर पर ही पृथकवास में हैं। मौजूदा राष्ट्रीय चयनकर्ता बशर से पहले इस हफ्ते टेस्ट कप्तान मोमिनुल हक और हरफनमौला महमूदुल्लाह रियाद को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया था।

विज्ञापन


बशर ने बांग्ला ट्रिब्यून से कहा, 'मैं बहुत ही सतर्क था लेकिन फिर भी मैं संक्रमित हो गया। हम कुछ नहीं कर सकते। मुझे सोमवार से बुखार था और फिर यह 102 डिग्री हो गया। मंगलवार तक भी यह जारी रहा तो मैंने बुधवार की सुबह जांच कराई और शाम को मुझे पॉजिटिव होने का पता चला।'

बांग्लादेश के लिए 50 टेस्ट और 111 वनडे खेल चुके 48 साल के बशर पिछले कुछ महीनो से ट्रेनिंग और मैचों के दौरान उपस्थित रहते थे। बांग्लादेश के कुछ अन्य स्टार खिलाड़ी कोविड-19 से उबर चुके हैं, जिसमें मशरफे मुर्तजा, अबु जाएद और सैफ हसन शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें