फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर भुवी तैयार, वॉर्नर-स्मिथ की गैरहाजिरी पर दिया यह बयान

Thu, 18 Oct 2018 09:39 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को लगता है कि आगामी ऑस्ट्रेलियाई दौरा चुनौतीपूर्ण होगा, भले ही मेजबान टीम अपने दो स्टार खिलाड़ियों - डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ के बिना मैदान पर उतरेगी। 28 वर्षीय गेंदबाज को यह भी लगता है कि कोई भी विदेशी दौरा आसान नहीं होता।
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : SELF
पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, 'यह (ऑस्ट्रेलियाई दौरा) चुनौतीपूर्ण होगा, क्योंकि जब आप अपने देश के बाहर खेलते हो तो आपको कुछ निश्चित परिस्थितियों के अनुरूप ढलने की जरूरत पड़ती है। गेंदबाजों के लिए यह आसान नहीं होता क्योंकि इन दिनों गेंद में ज्यादा मूवमेंट नहीं होता।’
विज्ञापन

3 of 7
स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर
ऑस्ट्रेलिया को स्मिथ और वॉर्नर की सेवाएं नहीं मिलेंगी क्योंकि इन दोनों पर दक्षिण अफ्रीका के पिछले दौरे के दौरान गेंद से छेड़छाड़ के लिए एक साल का प्रतिबंध लगा हुआ है।

4 of 7
- फोटो : bcci
इनकी अनुपस्थिति से मेजबान टीम पर पड़ने वाले असर के बारे में भुवनेश्वर ने कहा, ‘मैं यह नहीं कह सकता कि हम उन पर भारी पड़ेंगे। उनके पास दो बल्लेबाज (स्मिथ और वॉर्नर) नहीं है, जिन्होंने टीम के लिए पिछले कई वर्षों शानदार प्रदर्शन किया है। लेकिन उनकी टीम में उनके स्थान पर अन्य बल्लेबाज हैं और ऐसा नहीं है कि वे अच्छे नहीं है।’
विज्ञापन

5 of 7
उन्होंने कहा, 'अगर यह आसान होता तो हम बीते समय में भी हमेशा वहां श्रृंखला अपने नाम करते। यह आसान नहीं होगा। वहां अभ्यास मैचों में हमारी तैयारी भी मायने रखेगी।’
विज्ञापन

6 of 7
भारतीय टीम चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएगी, जिसमें पहला टेस्ट मैच एडिलेड में छह दिसंबर से शुरू होगा। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दो वनडे के लिए भुवनेश्वर को आराम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : twitter
भुवनेश्वर ने 92 वनडे और 21 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने टीम प्रबंधन की रोटेशन नीति की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, ‘जिस तरह से तेज गेंदबाजों को रोटेशन नीति के तहत आराम दिया जाता है और इस दौरान दूसरों को मौका मिलता है, यह अच्छा है क्योंकि इससे शरीर तरोताजा रहता है।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें