फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 साल बाद World Cup के फाइनल में इंग्लैंड, जीत के बाद कप्तान मोर्गन ने कही दिल छू लेने वाली बात

Fri, 12 Jul 2019 11:31 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इयोन मोर्गन - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराकर फाइनल में पहुंचने के बाद कहा कि उनकी टीम इस मौके का पूरा फायदा उठाकर विश्व कप खिताब जीतना चाहती है।
 
विज्ञापन

2 of 5
Eoin Morgan - फोटो : social Media
मोर्गन ने जीत के बाद कहा, 'बहुत खुश हूं। हम प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं जिन्होंने इतना समर्थन किया। एजबेस्टन में हमने भारत को हराया था और हम उसी आत्मविश्वास के साथ यहां आये थे।'
विज्ञापन

3 of 5
इयोन मॉर्गन - फोटो : सोशल मीडिया
रविवार को होने वाले फाइनल के बारे में मोर्गन ने कहा, 'पिछले विश्व कप फाइनल में जब टीम पहुंची थी तो मैं छह साल का था। मुझे इतना ज्यादा याद नहीं हैं हमने इसकी हाइलाइट ही देखी थी। रविवार को हमारे पास मौका है, बहुत बड़ा मौका। 2015 के बाद हमारी टीम ने शानदार सुधार किया है। ड्रेसिंग रूम में हर किसी को इसका श्रेय जाता है। हम इस मौके का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं।'

4 of 5
जोफ्रा आर्चर - फोटो : social Media
मोर्गन ने वोक्स, जेसन रॉय और जोफ्रा आर्चर की तारीफों के पुल बांधे। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच ने मैच के बाद कहा, 'पूरी तरह से पछाड़ दिया। जिस तरह से उन्होंने 14 रन पर हमारे तीन विकेट झटक लिये थे, उसी से तय हो गया था। फिर भी आप नयी गेंद से किसी भी सतह पर आने की उम्मीद करते हो, उन्होंने अच्छी लेंथ में गेंदबाजी की।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इयोन मॉर्गन - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, 'फिर भी इस विश्व कप अभियान से काफी सकारात्मक चीजें ले जा सकते हैं। आप हमेशा जीतना चाहते हो, आप यह सोचकर आते हो कि आप जीत सकते हो लेकिन काफी चीजें सकारात्मक रहीं।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें