फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इयोन मोर्गन आईसीसी वर्ल्ड एकादश टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी की जिम्मेदारी

Tue, 29 May 2018 11:19 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
eoin morgan
विज्ञापन
इंग्लैंड वन-डे टीम के कप्तान इयोन मोर्गन उंगली में चोट के कारण आईसीसी वर्ल्ड एकादश टीम से बाहर हो गए हैं। मोर्गन की जगह विश्व एकादश टीम में इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी सैम बिलिंग्स को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि विश्व एकादश टीम की कप्तानी पहले इयोन मॉर्गन के पास था लेकिन उनके न खेलने के बाद टीम की कप्तानी पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को सौंपी गई है। इसके अलावा इंग्लैंड के आलराउंडर सैम कुर्रेन और तेज गेंदबाज टाइमल मिल्स को भी विश्व एकादश टीम में जगह दी गयी है। कुर्रेन इस मैच से टी-20 अंतरराष्ट्रीय में पदार्पण कर सकते हैं।

बता दें कि 31 मई को वेस्टइंडीज के खिलाफ विश्व एकादश को लॉर्ड्स मेंटी-20 मैच खेलना है। इस मैच से होने वाली कमाई का उपयोग वेस्टइंडीज में पिछले साल तूफान से क्षतिग्रस्त हुए स्टेडियमों के पुनर्निर्माण में किया जाएगा।
विज्ञापन


आईसीसी विश्व एकादश टीम : शाहिद आफरीदी (पाकिस्तान, कप्तान), सैम बिलिंग्स (इंग्लैंड) तमीम इकबाल (बांग्लादेश), दिनेश कार्तिक (भारत), राशिद खान (अफगानिस्तान), संदीप लामिछाने (नेपाल), मिशेल मैक्लेनघन (न्यूजीलैंड), शोएब मलिक (पाकिस्तान), तिसारा परेरा (श्रीलंका), ल्यूक रॉन्ची (न्यूजीलैंड), आदिल राशिद (इंग्लैंड) और मोहम्मद शमी (भारत), सैम कुर्रेन (इंग्लैंड), टाइमल मिल्स (इंग्लैंड)।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें