फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुश्किल वक्त को चुनौती में बदलना होगा, कम अवसर में ही होगी टी-20 विश्व कप की तैयारी: मॉर्गन

Tue, 05 May 2020 02:46 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इयोन मॉर्गन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने कहा है कि उनकी टीम को टी-20 विश्व कप की तैयारी के लिए कम अवसरों का ही पूरा फायदा उठाना होगा चूंकि कोरोना वायरस महामारी के कारण क्रिकेट भी पूरी तरह से बंद है। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने कोरोना महामारी के कारण एक जुलाई तक क्रिकेट बंद कर दिया है ।

विज्ञापन


इससे जुलाई में ऑस्ट्रेलिया का वन-डे और टी-20 श्रृंखला के लिए इंग्लैंड दौरा भी खटाई में पड़ गया है। मॉर्गन का मानना है कि आयरलैंड के खिलाफ सितंबर में वन-डे श्रृंखला को टी-20 में बदलना होगा ताकि विश्व कप की तैयारी हो सके।

उन्होंने अबुधाबी टी-10 के लॉन्च के मौके पर जूम पर पत्रकारों से कहा, ‘पिछले महीने से हर कोई समझने की कोशिश कर रहा है कि क्या हो सकता है और क्या नहीं।’ उन्होंने कहा, ‘अगर टी-20 विश्व कप निर्धारित समय पर होता है तो हमें उससे पहले ज्यादा तैयारी का समय और मैच नहीं मिलेंगे।’
विज्ञापन


मॉर्गन ने कहा, ‘ऐसे में देखना होगा कि हम मौकों का कितना फायदा उठा पाते हैं और कितने मैच खेल पाते हैं।’ पिछले साल डोप टेस्ट में नाकाम रहे एलेक्स हेल्स के बारे में उन्होंने कहा कि टी-20 विश्व कप टीम के दरवाजे उसके लिए खुले हैं, लेकिन उसे खोया विश्वास फिर हासिल करना होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें