मैथ्यू हेडन
- फोटो : सोशल मीडिया
मैथ्यू हेडन (66 गेंद)
2007 विश्व कप में सेंट किट्स के मैदान पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए कंगारु सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने एक धुआंधार पारी खेली थी। 14 चौके और 4 छक्के से सजी इस पारी में हेडन ने 66 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने स्कोरबोर्ड पर 377-6 का स्कोर खड़ा किया, जिसके असल सूत्रधार 66 गेंदों में शतक जमाने वाले हेडन थे। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका को 83 रन से हार झेलनी पड़ी थी।