उन्होंने कहा, 'हमारे खेल में भेदभाव के लिए कोई जगह नहीं है और जहां आवश्यक हो, हम प्रासंगिक और उचित कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।' प्रवक्ता ने कहा, ''सभी मामलों में तमाम तथ्यों को ध्यान में रखते हुए व्यक्तिगत आधार पर विचार किया जाएगा। हम इस बारे में आगे टिप्पणी करने से पहले ईसीबी बोर्ड के साथ मामलों का आकलन करेंगे।'
तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का 2010 का समलैंगिकता से जुड़ा एक ट्वीट भी सामना आया है। एंडरसन ने ब्रिटिश मीडिया से कहा, 'मेरे लिये यह 10—11 साल पुरानी बात है और निश्चित तौर पर मैं एक व्यक्ति के रूप में बदल गया हूं। मुझे लगता है कि यही मुश्किल है। चीजें बदलती हैं, आप गलतियां करते हैं।' न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खेलने पर एंडरसन इंग्लैंड की तरफ से सर्वाधिक टेस्ट खेलने वाले क्रिकेटर बन जाएंगे। उन्होंने कहा कि टीम इस तरह के मामलों को लेकर चिंतित है।