फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENGW vs INDW: पहले वन-डे में भारत की करारी हार, इंग्लैंड ने आठ विकेट से जीता मैच

Sun, 27 Jun 2021 09:58 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्टल

सार

  • मिताली राज की 72 रन की पारी बेकार
  • इंग्लैंड की तरफ से टैमी ब्यूमोंट (87*) और नैट स्किवर 74* रन बनाए।
विज्ञापन
टैमी ब्यूमोंट, नैट स्किवर - फोटो : espn
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड ने पहले वन-डे में भारतीय महिला टीम को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। इसके साथ ही इंग्लिश टीम तीन मैचों की वन-डे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। ब्रिस्टल में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए। टीम इंडिया की तरफ से मिताली राज ने कप्तानी पारी खेली। मिताली ने 108 गेंदों में सात चौके की मदद से 75 रन बनाए। भारत के 201 रन के जवाब में इंग्लैंड ने 91 गेंदें शेष रहते ही 202 बनाकर मैच अपने नाम किया। इंग्लिश टीम की तरफ से टैमी ब्यूमोंट (87*) और नैट स्किवर (74*) रन की शानदार पारियां खेलीं। मैच में शानदार बल्लेबाजी के लिए टैमी ब्यूमोंट को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। बता दें कि अब दोनों टीमों के बीच दूसरा वन-डे 30 जून को खेला जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें