फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पाक के खिलाफ टेस्ट पास करने उतरेगा इंग्लैंड, सीरीज का पहला मुकाबला आज से

Wed, 05 Aug 2020 07:40 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • 24 साल से पाक ने इंग्लैंड में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है।
  • 83 मैच दोनों टीमों ने अब तक खेले हैं, जिसमें से इंग्लैंड ने 25 और पाक ने 21 जीते हैं। वहीं 37 ड्रॉ रहे हैं।
  • प्रसारण : दोपहर 3:30 बजे से
विज्ञापन
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेस्टइंडीज के खिलाफ कोरोना काल में पहली टेस्ट सीरीज जीतने के बाद अब जो रूट की अगुवाई वाली इंग्लैंड टीम पाकिस्तान के खिलाफ भी टेस्ट पास करने के इरादे से उतरेंगी। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच बुधवार से ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर जैव सुरक्षित माहौल में खेला जाएगा।

विज्ञापन


मेजबान टीम ने विंडीज के खिलाफ पहला हराने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए सीरीज 2-1 से अपने नाम की है। वहीं अजहर अली की कप्तानी वाली पाक टीम छह माह बाद कोई अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। उसने अपना अंतिम टेस्ट मैच फरवरी में घर में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था।

पाक टीम 24 साल बाद इंग्लैंड की सरजमीं पर अपनी पहली सीरीज जीतना चाहेगी। उसने अंतिम बार इंग्लैंड में 1996 में तीन मैचों की सीरीज 2-0 से जीती थी। उसके बाद उसने पांच बार टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरान किया जिसमें से दो सीरीज हारी और तीन ड्रॉ रही।
विज्ञापन


इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच बुधवार से ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर जैव सुरक्षित माहौल में खेला जाएगा। जहर अली की कप्तानी वाली पाक टीम छह माह बाद कोई अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। उसने अपना अंतिम टेस्ट मैच फरवरी में घर में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। पाक टीम 24 साल बाद इंग्लैंड की सरजमीं पर अपनी पहली सीरीज जीतना चाहेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें