फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENGvPAK: जिस देश के लिए खेला क्रिकेट अब उसी के खिलाफ रणनीति बनाएगा यह पूर्व दिग्गज

Wed, 19 Aug 2020 01:28 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आयरलैंड के खिलाफ लचर प्रदर्शन करने वाले जेम्स विंस की जगह डेविड मालन को टीम में शामिल किया गया है। सीरीज का दूसरा और तीसरा टी20 क्रमश: 30 अगस्त और 1 सितंबर को खेला जाएगा।
विज्ञापन
अजहर महमूद - फोटो : ESPN
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अजहर महमूद को इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ 28 अगस्त से शुरू हो रही तीन मैचों की T-20 सीरीज के लिए अपने कोचिंग स्टाफ में शामिल किया है। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को कहा कि 45 साल के महमूद ओल्ड ट्रैफर्ड में जैविक रूप से सुरक्षित वातावरण में होने वाली सीरीज में इंग्लैंड के गेंदबाजी कोच जॉन लुईस का सहयोग करेंगे।

विज्ञापन

अब ब्रिटिश नागरिक महमूद पिछले साल तक मिकी आर्थर के नेतृत्व में पाकिस्तान के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे। इंग्लैंड के सहायक कोच ग्राहम थोर्प तीन मैचों की सीरीज में क्रिस सिल्वरवुड की जगह मुख्य कोच की भूमिका निभाएंगे, जिन्हें ब्रेक दिया गया है।

सहायक कोच पॉल कोलिंगवुड उनका सहयोग करेंगे। मार्कस ट्रेस्कॉथिक को बल्लेबाजी कोच, जबकि एसेक्स के पूर्व विकेटकीपर जेम्स फॉस्टर को सीरीज के लिए विकेटकीपर कोच की भूमिका दी गई है। इस बीच इंग्लैंड ने सीरीज के लिए इयोन मोर्गन की अगुआई में 14 सदस्यीय टीम घोषित की है।
विज्ञापन


टीम इस प्रकार है: इयोन मोर्गन (कप्तान), मोईन अली, जॉनी बेयरस्टॉ, टॉम बेंटन, सैम बिलिंग्स, टॉम करन, जो डेनली, लुईस ग्रेगरी, क्रिस जॉर्डन, साकिब महमूद, डेविड मलान, आदिल राशिद, जेसन रॉय और डेविड विली। रिजर्व: पैट ब्राउन, लियाम लिविंगस्टोन और रीस टोप्ले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें