इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में लचर प्रदर्शन के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए बुरी खबर है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-2 से पिछड़ने के बाद अब विराट आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में भी पिछड़ चुके हैं।
कोहली की जगह अब ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ नंबर एक पर काबिज हो गए हैं जो गेंद से छेड़खानी विवाद में एक साल का प्रतिबंध झेल रहे हैं। दूसरे स्थान पर खिसकने वाले भारतीय कप्तान कोहली ने लॉर्ड्स टेस्ट में 23 और 17 रन की पारियां खेली थी।
भारतीय टीम पहली पारी में 107 और दूसरी में 130 रन पर आउट हो गई और उसे एक पारी तथा 159 रन से पराजय झेलनी पड़ी ।