फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉर्ड्स टेस्ट से पहले इंग्लैंड ने चली नई चाल, जो रूट ने इस नए खिलाड़ी को दी टीम में जगह

Wed, 08 Aug 2018 07:33 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Ollie Pope
विज्ञापन
ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान पर गुरुवार से भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट शुरू होने जा रहा है। इसके ठीक एक दिन पहले यानी बुधवार को इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने एक नई चाल चली है।  जो रूट ने बताया कि ओली पोप भारत के खिलाफ इस मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करेंगे।
विज्ञापन


रूट ने बताया कि सर्रे का बल्लेबाज पोप बल्लेबाजी क्रम में चौथे नंबर के बल्लेबाज के रूप में शुरुआत करेंगे। उन्हें डेविड मलान की जगह टीम में लिया गया है। मलान एजबेस्टन में पिछले सप्ताह पहले टेस्ट मैच में 31 रन से जीत दर्ज करने वाली टीम में शामिल थे।

तेज गेंदबाज जेमी पोर्टर को फिर से इंतजार करना पड़ेगा जबकि मोईन अली या क्रिस वोक्स में कोई एक बेन स्टोक्स की जगह लेंगे। 

इंग्लैंड की 12 सदस्यीय टीम इस प्रकार है : जो रूट (कप्तान), मोईन अली, जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), स्टुअर्ट ब्रॉड, जोस बटलर, एलिस्टर कुक, सैम करन, कीटोन जेनिंग्स, ओली पोप, आदिल राशिद, क्रिस वोक्स।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें