फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENGvIND: घरेलू मैदान पर और खतरनाक हो जाते हैं जेम्स एंडरसन, अनिल कुंबले का बड़ा रिकॉर्ड किया बराबर

Fri, 10 Aug 2018 05:54 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड के सबसे सफल गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने एक बार फिर कमाल कर दिया। तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने शुक्रवार को दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के शुरू में ही भारत के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय को आउट कर घरेलू सरजमीं पर 350 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया। 

विज्ञापन


इसके साथ ही वह इस लिस्ट में संयुक्त तौर पर दूसरे नंबर पर काबिज हो गए। दूसरे क्रम पर पहले से ही भारतीय लेग स्पिनर अनिल कुंबले मौजूद थे। 

139 टेस्ट मैच की 259 पारियों में 544 विकेट चटकाने वाले जेम्स एंडरसन ने जिम्बॉब्वे के खिलाफ इसी लॉर्ड्स के मैदान से टेस्ट डेब्यू किया था। अब उसी मैदान पर उन्होंने घरेलू 350 विकेट लेने का आंकड़ा छूआ।

एंडरसन के बाद इस लिस्ट में अगले इंग्लिश गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड हैं। उन्होंने घरेलू सरजमीं पर 261 विकेट अपने नाम किए हैं। इंग्लैंड की धरती पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले अन्य गेंदबाजों में इयान बॉथम (226), बॉब विलिस (176) और एलेक बेडसर (167) शामिल हैं। 
विज्ञापन


किसी एक देश में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के नाम पर है, जिन्होंने अपनी सरजमीं पर 493 विकेट लिए। उनके बाद अनिल कुंबले, एंडरसन (350 विकेट) फिर शेन वार्न (ऑस्ट्रेलिया में 319 विकेट) का नंबर आता है।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्राथ (289), रंगना हेराथ (275), हरभजन सिंह (265) एक देश में विकेट लेने वाले अन्य गेंदबाज हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें