फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय मूल के पूर्व इंग्लिश कप्तान के विवादित बोल, इंग्लैंड को 'मर्द' तो टीम इंडिया को बताया 'बच्चा'

Tue, 14 Aug 2018 09:02 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने दूसरे टेस्ट में भारत की शर्मनाक हार के बाद भारतीय टीम में जुझारूपन के अभाव की आलोचना करते हुए कहा कि अब यह 'मर्दों और बच्चों' के बीच का मुकाबला हो गया है।

विज्ञापन


भारत को वर्षाबाधित चौथे टेस्ट में एक पारी और 159 रन से पराजय झेलनी पड़ी थी। पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने उसे 31 रन से हराया था। हुसैन ने स्काय स्पोटर्स से कहा, 'इंग्लैंड इन हालात में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम है लेकिन नजरें भारत पर होगी। उसकी गाड़ी पटरी से पूरी तरह उतर चुकी है।'

उन्होंने कहा, 'भारत दुनिया की नंबर एक टीम है और यह श्रृंखला रोमांचक रहनी चाहिए थी। इस समय तो यह मर्दों और बच्चों का मुकाबला बन गया है। भारत का ग्राफ गलत दिशा में जा रहा है।'
विज्ञापन


भारतीय टीम पिछली तीन पारियों में 162, 107 और 130 रन पर आउट हो गई। उन्होंने कहा, 'उन्हें कड़ा आत्ममंथन करना होगा। ड्रेसिंग रूम में कुछ अच्छे क्रिकेटर हैं जिन्हें भारत को संकट से निकालना होगा।'

हुसैन ने कहा, 'एजबेस्टन टेस्ट में वे काफी समय दौड़ में थे लेकिन कोहली की कमर की चोट चिंता का सबब है। अश्विन की ऊंगली में भी चोट है। भारत के बाकी बल्लेबाज नाकाम रहे हैं और बीच में कोई अभ्यास मैच भी नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें