फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENGvIND: जो रूट को आउट कर बदनाम हो गए इशांत शर्मा, बना गए शर्मनाक रिकॉर्ड

Fri, 31 Aug 2018 03:43 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
इंग्लैंड के खिलाफ साउथ हैम्पटन में जारी चौथे टेस्ट के पहले दिन भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने इंग्लैंड को कप्तान जो रूट (4) के रूप में न सिर्फ शुरुआती झटके दिए बल्कि अपने टेस्ट क्रिकेट का 250वां विकेट भी पूरा किया। मगर साथ-साथ वह अपने नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज करा बैठे।
विज्ञापन

2 of 4
रिकॉर्ड भी ऐसा जिसे इशांत ताउम्र याद नहीं रखना चाहेंगे। इस विकेट के साथ टेस्ट इतिहास में इशांत सबसे धीमे 250 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए। इतने शिकार करने के लिए इशांत को 86 टेस्ट खेलने पड़े। इस सूची में दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर जैक कैलिस सबसे ऊपर हैं।
विज्ञापन

3 of 4
कैलिस ने 121 टेस्ट में 250 विकेट हासिल किए थे। स्पेशलिस्ट गेंदबाज के तौर पर न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान डेनिएल विटोरी ने इतने ही विकेट लेने के लिए 81 मैच खेले थे। इशांत शर्मा ने 86 टेस्ट की 152 पारियों में 250 विकेट लिए हैं। 74 रन देकर सात विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।
विज्ञापन

4 of 4
इशांत शर्मा ने सिर्फ एक बार टेस्ट मैच में दस विकेट झटके हैं। वहीं एक मैच में पांच विकेट का कारनामा वो आठ बार कर चुके हैं। बताते चले कि इंग्लैंड की पहली पारी 246 रन पर सिमट चुकी है। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक 3 विकेट जबकि मइशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और आर अश्निन ने 2-2 विकेट झटके। हार्दिक पांड्या की झोली में 1 विकेट आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें