तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड पर 203 रन की विशाल जीत के बाद अंतिम 2 टेस्ट के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। अंडर-19 क्रिकेट विश्वकप में भारतीय टीम के कप्तान रहे पृथ्वी शॉ और हनुमा विहारी जैसे युवा खिलाड़ियों को टीम में मौका दिया गया है।
विज्ञापन
लगातार खराब प्रदर्शन दोहराते आ रहे सलामी बल्लेबाज मुरली विजय को बाहर किया गया है। विजय ने बर्मिंघम में दो पारियों में 20 और छह रन बनाए थे जबकि शिखर धवन और केएल राहुल बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। जबकि चाइनामैन कुलदीप यादव को अतिरिक्त बल्लेबाज को टीम में जगह देने के लिए बाहर किया गया।
इंग्लैंड की तेज गेंदबाजों की मददगार पिचों पर तीसरे स्पिनर की जरूरत नहीं है। बताते चले कि चौथा टेस्ट 30 अगस्त से साउथहैम्पटन में खेला जाएगा।